June 24, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जनदर्शन में आये 75 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।     उदघोष समय न्यूज़, 16 फरवरी 2026।


जांजगीर-चांपा।  कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर एवं डिप्टी कलेक्टर श्री शशि कुमार चौधरी ने साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए। आज जनदर्शन में तहसील सारागांव के ग्राम कड़ारी निवासी श्री साहेब लाल यादव द्वारा अभिलेख दुरूस्तीकरण करने, ग्राम कुम्हारीकला निवासी श्री अरूण कुमार गबेल द्वारा भूमि का खाता विभाजन कराने, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कांसा निवासी श्री मुस्कान भैना द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनवाने, तहसील अकलतरा के ग्राम गढोला निवासी श्री गंगाराम कोशले द्वारा सीमांकन कराने, तहसील चांपा के ग्राम गतवा निवासी श्री भोला शंकर द्वारा फौती नामांतरण कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया । 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp