Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आवश्यक सूचना*भागीरथपुरा में ज़हरीले पानी से 20 मौतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय पैदल मार्च — 11 जनवरी को इंदौर में होगा जनआक्रोश का प्रदर्शन

1 min read
Spread the love



इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में ज़हरीला एवं दूषित पानी पीने से अब तक 20 निर्दोष नागरिकों की मौत और 1000 से अधिक लोगों के बीमार होने की भयावह घटना ने भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता और प्रशासनिक विफलता को उजागर कर दिया है। यह केवल हादसा नहीं, बल्कि शासन की आपराधिक लापरवाही का परिणाम है।

*इन मौतों और आम नागरिकों की जान से खुलेआम खिलवाड़ के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2026, रविवार को सुबह 11 बजे इंदौर के बड़ा गणपति मंदिर से राजवाड़ा चौक स्थित माँ अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थल तक प्रदेश स्तरीय पैदल मार्च का आयोजन किया जा रहा है।*

यह प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे यह पैदल मार्च केवल विरोध नहीं, बल्कि जनता के जीवन, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है जिसमें आप सभी सम्मानित समस्त कांग्रेस जन प्रतिनिधि गण/पूर्व जन प्रतिनिधि गण,पदाधिकारी गण, कार्यकर्तागण समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण मोर्चा, विभाग प्रकोष्ठों के अध्यक्ष गण पदाधिकारी गण से अनुरोध हैं अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुंचकर अपनी अपनी उपस्थिती प्रदान करे

*अनीस खान*
*जिलाध्यक्ष*
*जिला कांग्रेस कमेटी*

आई टी एवं सोशल मीडिया विभाग पन्ना

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp