August 27, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

Spread the love

ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल में जय यादव के साथ रानी चटर्जी और काजल राघवानी आएंगी नजर, पारिवारिक मनोरंजन का होगा भरपूर तड़का

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय फैमिली स्टार जय यादव एक बार फिर अपने प्रशंसकों के लिए बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। पारिवारिक फिल्मों के दमदार अभिनेता के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके जय यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बड़की बहू छोटकी बहू 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। उनकी सुपरहिट फिल्म ‘बड़की बहू छोटकी बहू’ ने दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल कर भोजपुरी सिनेमा में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे। अब इसके दूसरे भाग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।जय यादव ने अपने शानदार अभिनय, सादगी और पारिवारिक फिल्मों के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा में एक अलग मुकाम बनाया है।

यही वजह है कि आज उन्हें दर्शक “फैमिली स्टार” के नाम से जानते हैं। उनकी फिल्मों में मनोरंजन के साथ-साथ परिवार, संस्कार, रिश्तों की अहमियत और सामाजिक संदेश भी देखने को मिलता है, जिसके कारण वे हर वर्ग के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं, जबकि कहानी और पटकथा अरविंद तिवारी ने लिखी है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी (DOP) इमरान अंसारी कर रहे हैं, जो इसे भव्य और आकर्षक रूप देने में जुटे हैं। फिल्म में जय यादव के साथ भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियां रानी चटर्जी और काजल राघवानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं मनोज टाइगर, लाडो मधेसिया, कंचन मिश्रा, प्रेम दुबे, बीना पांडे, पारुल सिंह सहित कई अनुभवी कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। निर्माता-निर्देशक मंजुल ठाकुर का कहना है कि ‘बड़की बहू छोटकी बहू 2’ पहले भाग से भी अधिक भव्य, भावनात्मक और मनोरंजन से भरपूर होगी।

वहीं लेखक अरविंद तिवारी के अनुसार फिल्म में पारिवारिक रिश्तों, प्रेम, संघर्ष, भावनाओं और सामाजिक मूल्यों को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखेगी। फिल्म की पूरी टीम ने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘बड़की बहू छोटकी बहू’ को मिले अपार प्रेम और आशीर्वाद ने इस सीक्वल को बनाने की प्रेरणा दी है। टीम को विश्वास है कि ‘बड़की बहू छोटकी बहू 2’ भी दर्शकों के दिलों पर राज करेगी और सफलता का नया इतिहास रचेगी। फैमिली स्टार जय यादव ने कहा कि दर्शकों का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह फिल्म परिवार के साथ देखने योग्य एक संपूर्ण मनोरंजक फिल्म होगी, जिसमें भावनाएं, कॉमेडी, संगीत और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp