October 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ में दुर्गोत्सव की धूम: सज गए माता रानी के भव्य दरबार

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़। देश भर के साथ-साथ रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर क्षेत्र में भी नवरात्रि महोत्सव बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। माता रानी के स्वागत के लिए आकर्षक और भव्य दरबार सज चुके हैं, जहाँ आदिशक्ति के विभिन्न रूपों की प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। सुबह से ही विभिन्न पूजा पंडालों में मां शेरोंवाली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा हुआ है। पूरा नगर क्षेत्र इस समय भक्तिमय माहौल में सराबोर है।

बस स्टैंड में विराजी माता रानी, भव्यता ने मोहा मन

नगर के बस स्टैंड चौक पर विराजित माता रानी का दरबार इस वर्ष भी विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ की भव्य सजावट और लाइटिंग देखते ही बन रही है। पंडाल की भव्यता और माता रानी की अलौकिक प्रतिमा को निहारने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूजा समिति द्वारा यहाँ आने वाले भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

दशहरा मैदान में महाषष्ठी से शुरू होगी विशेष आराधना

धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में नवरात्रि के षष्ठी (छठवें दिन) से विशेष पूजन विधि और आराधना की शुरुआत की जाती है। इसके लिए आयोजन समिति द्वारा तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। षष्ठी की शाम को बेल बोधन (बिल्व निमंत्रण) और माता के पट खुलने के साथ ही यहाँ का मुख्य उत्सव शुरू हो जाएगा। इसके अलावा नगर के पतरापारा, बाजारपारा और अन्य प्रमुख मोहल्लों में भी माता रानी के भव्य दरबार सजाए गए हैं, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है।


श्रद्धालुओं का कहना है कि दो साल बाद इस तरह का भव्य और खुला आयोजन देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों में भारी उत्साह है। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी मुस्तैद है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp