October 10, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मुड़पार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन !

1 min read

Signature: 01TegW3fljdJxix0yOqDMriaG9Or1swkzXThYGYNmVSR/WwymBMaSChWTVJIzJu08HIZQW805eEgae+V8f9zd5gIIFir4sGOhE67cW7FCEmCG/u7Pdiqmcfw2hFRtkL5oTfs5T0KnYlzCKci/D43gHjWZVqEZqFcVRNHtaOx5kN8liBSqK0cK557UPGzPVpBO8TZBWaUCdfCQVluTaOod75CeYUF2JtROq03vf3HMmNPCd+iRud5Hpi+ezyOBbpNf+Cuwt2hji/hyQ+3uiB65HkWiH1PemkZPLszbrMH0AxK8wt4DVs179mPRAyI2DWBmo2DyKkXPGVPtestvODjhtYS2RtJzwMXuRxEp+f1fG6s9iTcDDIEOw6qgJT6nuV7RlydlOnQsbfUkPcy6YNI/88og/2E1loxp8uryt2KLbwuHt3Y+gjJRu9qu+7VspauE/JaJw/q3YkiLGmzYxnCKp6XWbT6b3Q1gM+mgXD2uHd6/hYfMpdXYrdKqvqOjqrGXMRL+bmKsFS/H0cY659ODQ1mYzh9Lg20AqXMlc7vNEapps+qyPnOdho2fW9nPQgF6r8LwY2aq/5BUt9kHI07AZJpy7GWzEWRAM+k7aQY+cVe1VuZy6z6gVPc78doiiUzVjOJwB0JSNLjYJEX1SomQTQjYeAElj9GCsAl67TW/v8kcHq75OlFwvUFyAlvnb/8rwedzixkLfgyxROiIHf3NJE0pfG6yjj3EKyvU0IPbyQy1pvpNNjoNQHPiHLU6CpT5Ntu0Fl9omeQL7dYUlZzB4D7jHdZt1mDe34CFWACALn7LajCuwr2Bp++2JzXJqPvWE+T/++pLRCYi+vxxudKQZh2j5ljgRNl8VKHxoCG6bQzrtUoE6uSeztAbaiTUegOuugz1YhE4GdYMhtbuZPdUZjHZCMxXqRrGwI2nJDEZLCrnFdny8DMg8k6U/4heGMrVB9frQUvr5a5hHTltt8cB8JfwbAZIYTSdRTtO7qJ7iI=

Spread the love

जांजगीर-चापा, 10 अक्टूबर 2026। जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के निर्देशानुसार विद्या विनय विवेक उच्च माध्यमिक विद्यालय मुड़पार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ (WFMH) द्वारा की गई थी। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति सचेत करना तथा इससे जुड़े कलंक व सामाजिक संकोच को दूर करना है।

वर्ष 2026 की थीम “जीने के अनुभवों को सुनो – सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव” रखी गई है। शिविर में नालसा (मानसिक रोगियों और बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) योजना 2024 की जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त करने संबंधी प्रावधानों और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर पीएलवी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पीएलवी देव कुमारी रात्रे, विद्यालय के प्राचार्य श्री महेंद्र श्रीवास, रामधन, नकुल सिंह, राजू दास, सविता केंवट, लता, सावित्री तथा समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp