Recent Posts

July 12, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्राम पंचायत भवन में शासकीय कार्य के दौरान सचिव से मारपीट का आरोप ! पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – ग्राम पंचायत सिसरिंगा में पदस्थ सचिव कैलाश नारायण यादव द्वारा ग्राम पंचायत भवन में शासकीय कार्य के दौरान मारपीट किए जाने की शिकायत पर धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राथमिकी के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे ग्राम पंचायत भवन में सचिव कैलाश नारायण यादव सुघर छत्तीसगढ़ अभियान से संबंधित सर्वे प्रपत्र भर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी रामनारायण राठिया वहां पहुंचा और आवास योजना के पैसे को लेकर विवाद करने लगा । शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने गाली-गलौज की तथा नशे की हालत में सचिव के साथ अभद्र व्यवहार किया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि समझाने के बावजूद विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कार्यालय में रखा टेबल उठाकर उनके सिर पर पटक दिया, जिससे उन्हें सिर में चोट आई। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि घटना के समय पंचायत भवन में लगभग 15 से 20 लोग मौजूद थे, जिन्होंने घटना देखी।
प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि घटना के कारण शासकीय कार्य बाधित हुआ। शिकायत के आधार पर धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। जांच अधिकारी के रूप में सहायक उपनिरीक्षक गंगाराम भगत को प्रकरण सौंपा गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp