Recent Posts

July 12, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

निशक्त गणेश राम यादव को मिला ट्राइसाइकिल, दो दिन में बदली जिंदगी !

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – महज दो दिन दिन पहले ही धरमजयगढ़ नगर से मानव संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक मार्मिक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें निशक्त युवक गणेश राम यादव दोनों हाथों के सहारे सड़क पर रेंगते हुए आने-जाने को मजबूर दिखाई दिए थे। स्थानीय पत्रकारों द्वारा इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और महज दो दिनों के भीतर समाज कल्याण विभाग ने ग्राम कमोसिनडांड निवासी गणेश राम यादव को ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी।


विभाग की सूचना पर ट्राइसाइकिल प्राप्त करने जनपद पंचायत पहुंचे गणेश राम यादव के बड़े भाई विचित्र यादव के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। वे भावुक होकर अधिक कुछ नहीं कह सके, लेकिन उनकी आंखों और मुस्कान ने यह बता दिया कि यह ट्राइसाइकिल उनके परिवार के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।


इस पहल से न केवल गणेश राम यादव की आवाजाही आसान होगी, बल्कि उनके जीवन में आत्मनिर्भरता की एक नई उम्मीद भी जगी है। स्थानीय प्रशासन की त्वरित संवेदनशीलता और समाज कल्याण विभाग की तत्परता की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। यह घटना इस बात का भी उदाहरण है कि जनहित से जुड़ी खबरें समय पर और जिम्मेदारी के साथ उठाई जाएं तो वे किसी जरूरतमंद के जीवन में वास्तविक बदलाव ला सकती हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp