Recent Posts

October 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आम आदमी पार्टी ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

1 min read
Spread the love



सतना। आम आदमी पार्टी सतना जिला कार्यालय में 15 अगस्त 2025 को 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह, उल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं प्रदेश संयुक्त सचिव श्री प्रमोद शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देशभक्ति गीतों और प्रेरक संबोधनों ने वातावरण को और भी ऊर्जावान बना दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और समानता पर आधारित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रदेश,जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दोहराया।

जिला अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा –
“आजादी केवल पर्व नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। हम सबको मिलकर देश और समाज की बेहतरी के लिए कार्य करना होगा।”

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp