एकेएस विश्वविद्यालय में डीएलएड एवं बीएड नवप्रवेशी विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ संस्कार
1 min read
सतना, 18 अगस्त 2026। एकेएस विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में डीएलएड प्रथम वर्ष एवं बीएड प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ संस्कार विवेकानंद सभागार में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डाइट सतना के प्राचार्य डॉ. विष्णु त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता प्रति कुलपति डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव ने की। दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं कुलगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. विष्णु त्रिपाठी ने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण साझा करते हुए विद्यार्थियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। उनका संदेश रहा—“कर्तव्य ईमानदारी से निभाएं, बड़ों से सीखें, आदर्श शिक्षक बनें।”

डीन एकेडमिक एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. शेखर कुमार मिश्रा ने पाठ्यक्रम एवं परीक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. सुधीर जैन ने एंटी रैगिंग एवं लक्ष्य पर बल दिया। शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता डॉ. आर.एस. निगम ने जिज्ञासा, अनुशासन एवं अध्ययन के महत्व को बताया। उनका संदेश रहा—“जिज्ञासु रहें, प्रश्न पूछें, अनुशासन अपनाएं, पुस्तकालय का लाभ लें।”
छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी, विधि विभाग के सलाहकार डॉ. सूर्यनाथ गहरवार एवं छात्रवृत्ति विभाग के अवनीश मिश्रा ने विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी दी। डॉ. शिखा त्रिपाठी ने संचालन तथा डॉ. भगवान दीन ने समन्वय किया। डॉ. सानंद कुमार गौतम, डॉ. कल्पना मिश्रा, डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. नीता सिंह, श्री अमीर हसीब सिद्दीकी, श्रीमती सीमा द्विवेदी एवं श्रीमती नीरू सिंह ने योगदान दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विद्यार्थियों को पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं एवं शिक्षण कक्षाओं का भ्रमण कराया गया।
Subscribe to my channel