August 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

1 min read
Spread the love


सतना, 15 अगस्त। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। कुलाधिपति श्री बी.पी. सोनी ने ध्वजारोहण कर 125 कैडेट्स एवं वॉलंटियर्स की परेड की सलामी ली। अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी ताकत है।


समारोह में प्रो-चांसलर इंजीनियर अनंत कुमार सोनी, निदेशक श्री अमित कुमार सोनी, कुलपति प्रोफेसर बी.ए. चोपड़े, प्रतिकुलपति डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शेखर मिश्रा, श्री सूर्यनाथ सिंह गहरवार, डॉ. आर.एस. त्रिपाठी, राजीव गांधी के प्राचार्य डॉ. गौरी शंकर, डॉ. अशोक कुमार भौमिक एवं इंजीनियर आर.के. श्रीवास्तव सहित अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
परेड में एनसीसी गर्ल्स प्रथम, एनसीसी बॉयज द्वितीय, एनएसएस बॉयज तृतीय तथा यूसीसी गर्ल्स चतुर्थ स्थान पर रहे।

लेफ्टिनेंट प्राची सिंह, कैप्टन श्रवण कुमार एवं डॉ. दीपक मिश्रा ने संबंधित टोलियों को प्रशिक्षण दिया, जबकि नेतृत्व कैप्टन रावेन्द्र सिंह परिहार ने किया।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को जीवंत बना दिया। प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की झलक दिखाई दी। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को स्मरण करते हुए नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और देश की प्रगति में योगदान देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक जिम्मेदारी और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने के संकल्प के साथ हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp