August 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय, सतना में इंडक्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के कंप्यूटर साइंस विभाग में नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभिन्न गतिविधियों, सुविधाओं तथा भविष्य के कैरियर अवसरों से परिचित कराना रहा।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईबीएम के रोबिन त्यागी, माननीय प्रो-चांसलर महोदय इंजीनियर अनंत कुमार सोनी उपस्थित रहे। उनके साथ माननीय कुलपति महोदय बी.ए. चोपड़ा, विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, डीन डॉक्टर अखिलेश ए. वाऊ, विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर गौतम एवं डॉक्टर प्रमोद सिंह, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला से स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय परिवार की ओर से नवागंतुक विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा के नए चरण के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
मुख्य अतिथि माननीय प्रो-चांसलर महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, ज्ञान, कौशल, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, नवाचार, तकनीकी कौशल तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
माननीय कुलसचिव महोदय ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन का पालन करने तथा विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट गतिविधियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा विश्वविद्यालय की डिजिटल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। एकेएस विश्वविद्यालय अपनी शिक्षा व्यवस्था में आधुनिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता और नवाचार पर विशेष जोर देता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं शिक्षकों से संवाद किया। कार्यक्रम ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों में विश्वविद्यालय के प्रति अपनत्व, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।


कार्यक्रम के अंत में अनुराग तिवारी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इंडक्शन कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम के समन्वयक अनुराग तिवारी एवं आनंद कुमार द्विवेदी थे।
एकेएस विश्वविद्यालय, सतना ने इस आयोजन के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और बेहतर कैरियर के लिए एक मजबूत शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने का संदेश दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp