नाग पंचमी पर डोला में सजेगा भव्य दंगल, देशभर के नामी पहलवान दिखाएंगे कुश्ती के दांव-पेंच ।
1 min read

यशपाल जाट अनुपपुर
डोला, अनूपपुर। नाग पंचमी के पावन अवसर पर नगर परिषद डोला के तत्वावधान में 16 अगस्त 2026, रविवार को नगर परिषद डोला प्रांगण में भव्य दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में कुश्ती की पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ नागरिकों को रोमांचक खेल प्रतियोगिता से जोड़ना है।
दंगल कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रसिद्ध एवं नामी पहलवान शिरकत करेंगे। पहलवान डोला की धरती पर अपने दमखम और कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में जोर आजमाइश करेंगे।
आयोजन में दांव-पेंच, दमखम और रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। नगर परिषद की ओर से कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को एक यादगार एवं भव्य दंगल का अनुभव मिल सके।
नगर परिषद डोला ने सभी जनप्रतिनिधियों, सम्माननीय नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने तथा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित यह दंगल डोला में पारंपरिक भारतीय कुश्ती की कला और खेल भावना को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।
स्थान: नगर परिषद डोला प्रांगण
दिनांक: 16 अगस्त 2026, रविवार
समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
आयोजक: नगर परिषद डोला, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश
Subscribe to my channel