August 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सड़क दुर्घटना में आदिवासी महिला की मौत

1 min read
Spread the love

बड़ी खबर- चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 पड़हा  रामवन के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से मृतका रानी आदिवासी उम्र करीब 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई  मृतका निवासी वार्ड क्रमांक 12 पड़हा की थी स्थानीय लोगों ने बताया कि वह जंगल के अंदर टाटी घाट आश्रम से मजदूरी कर घर लौट रही थी तभी सड़क पार करते समय अचानक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी  जिस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई मृतका रानी आदिवासी महिला के परिजनो ने शव को सड़क पर रखकर न्याय के लिए किया चक्का जाम चित्रकूट एसडीओपी राजेंश सिंह बंजारे और थाना प्रभारी नीलेश तिवारी की समझाइश के बाद परिजन माने, शव को पीएम के लिए नजदीकी स्वस्थ केंद्र जानकी कुंड ले जाया गया।

उदघोष समय से सुरेश कुमार की रिपोर्ट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp