Recent Posts

August 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

हर बेटी तक शिक्षा की राह आसान बनाना सरकार का संकल्प” — विकास केडिया.

1 min read
Spread the love

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटाईपाली ‘सी’ में बालिकाओं को साइकिल वितरण, शिक्षा, अनुशासन और सेवाभाव की सराहना
धरमजयगढ़। दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटाईपाली ‘सी’ में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विकास केडिया ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी बालिका की पढ़ाई केवल आने-जाने की कठिनाई के कारण बाधित न हो। उन्होंने कहा कि इसी सोच का परिणाम है कि आज छात्राओं को विद्यालय तक सुगमता से पहुँचने के लिए साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है।


अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय के अनुशासन, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह परिसर विद्यार्थियों में सीखने की प्रेरणा जगाता है और पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श उदाहरण है।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गुरुकुल आश्रम तुरंगा के आचार्य राकेश शास्त्री ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों के अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस विद्यालय के छात्र-छात्राएँ केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि सेवा भावना और संस्कारों में भी अग्रणी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों के समर्पित प्रयासों ने दूरस्थ वनांचल में स्थित इस विद्यालय को जिले की अग्रिम पंक्ति के शिक्षण संस्थानों में खड़ा कर दिया है। उन्होंने वर्षा के बीच भी शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों के दृढ़ संकल्प की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


टीआरएन एनर्जी के सुरक्षा अधिकारी एवं प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष वायुनंदन पांडेय ने कहा कि साइकिल छात्राओं के लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि शिक्षा की राह को सरल बनाने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है। अब छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और शिक्षा के मार्ग में दूरी कोई बाधा नहीं बनेगी।


समारोह में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के अरुण सिंह, ग्राम पंचायत तुरंगा के सरपंच विभूति, उपसरपंच विवेक, शाला विकास समिति के अध्यक्ष हरिशरण राठिया, सरपंच भोलेश्वर राठिया, फागूलाल डनसेना, जहाज राम राठिया, मानसिंह राठिया, संतराम राठिया, राजकुमार बेहरा, दिगंबर बेहरा, बालाराम राठिया, अजय डनसेना, धनीराम कमलवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीलिमा तंबोली, व्याख्याता गिरधारी पटेल, राधेश्याम गुप्ता, गीता ठाकुर, शीतेष शुक्ला, श्रीमती इंदिरा राठिया, श्रीमती हेमन कुमारी राठिया, रेवा लाल कमलवंशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में पालक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन राजीव आर्य ने किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp