नवागढ़ : बिहान योजना में अनियमितता की शिकायत पर 31 जुलाई को होगी अहम बैठक, जिला पंचायत ने मांगे दस्तावेज
1 min read
जांजगीर-चाम्पा/नवागढ़, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना में PRP भारती ध्रुव पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में अब जिला प्रशासन हरकत में आया है। शिकायत के निराकरण के लिए 31 जुलाई 2026 को “सेमरा संकुल संगठन” में अहम बैठक बुलाई गई है।


क्या है पूरा मामला:
ग्राम आदर्श ग्राम गोधना, जनपद पंचायत नवागढ़ निवासी एवं “पूजा महिला स्व-सहायता समूह” की अध्यक्षा रचना कुर्रे पति दीपक कुर्रे ने 02/06/2026 को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जांजगीर-चांपा को शिकायत सौंपी थी। शिकायत का टोकन क्रमांक 2060426002908 है।
शिकायत:

बयान प्रस्तुत :


शिकायत में PRP भारती ध्रुव पर 3 मुख्य आरोप लगाए गए हैं:
1. अवैध नियुक्ति एवं फर्जी भुगतान: अपनी बहन को भारती महिला क्लस्टर संगठन, सेमरा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त करने और बिना सूचना के 10 माह का ₹30,000/- का भुगतान करने का आरोप।
2. चयन प्रक्रिया में धांधली: एक ही स्व-सहायता समूह एवं एक ही परिवार से दो कैडर्स का चयन करने का आरोप।
3. पद का दुरुपयोग: वर्ष 2019 से लगातार एक ही स्थान पर पदस्थ रहकर संकुल संगठन में फूट डालने और वित्तीय अनियमितताएं करने का आरोप।
शिकायतकर्ता ने उच्च स्तरीय जांच, ऑडिट, राशि की वसूली और दोषी पाए जाने पर बर्खास्तगी की मांग की है।
जिला पंचायत का पत्र जारी इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कार्यालय, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा (छ.ग.) ने पत्र क्रमांक /4997 /जि.प./एनआरएलएम/2026-27 दिनांक 30/07/2026 जारी किया है।
पत्र के अनुसार कलेक्टर महोदय द्वारा समय-सीमा बैठक दिनांक-27.07.2026 में दिए गए निर्देश के क्रम में यह बैठक हो रही है।
कब होगी बैठक दिनांक-31.07.2026 को समय दोपहर-12.00 बजे सेमरा संकुल संगठन में बैठक होगी। बैठक में संकुल संगठन के पदाधिकारी-समस्त, ईसी सदस्यों, शिकायतकर्ता, ब्लॉक प्रभारी, संकुल संगठन प्रभारी को समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने कहा गया है।
बैठक में जिला मिशन प्रबंधक, प्रभारी डी.पी.एम. (एसएमआईबी-एलएच), लेखा सह एमआईएस सहायक जिला पंचायत-जांजगीर-चांपा भी शामिल होंगे।
पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर, जिला जांजगीर-चांपा और अध्यक्ष/सचिव, संकुल संगठन-सेमरा को भी भेजी गई है।
अब सबकी निगाहें 31 जुलाई की बैठक पर टिकी हैं।
Subscribe to my channel