July 29, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

साप्ताहिक जनदर्शन में 66 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 28 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जनदर्शन में आज कई महत्वपूर्ण आवेदन प्रस्तुत किए गए। इनमें तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम बसंतपुर निवासी श्री रमेश कुमार पटेल द्वारा भू-अधिकार पुस्तिका में सुधार करवाने, जांजगीर मुख्यालय के चंदनियापारा निवासी श्रीमती जमुना यादव द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम दुरपा निवासी श्रीमती चंद्रिका देवी सहिस द्वारा पेंशन दिलाने, चांपा मुख्यालय निवासी श्री मदनलाल देवांगन द्वारा आवासीय पट्टा नामांतरण करवाने, अकलतरा निवासी श्री अजय कुमार द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना अंतर्गत ऋण दिलवाने तथा तहसील बलौदा के ग्राम औराई कला निवासी श्री सुखी राम पटेल द्वारा मुआवजा राशि दिलवाने संबंधी आवेदन शामिल रहे।

इसके अलावा सीमांकन, नामांतरण, अतिक्रमण, पेंशन, राशन कार्ड और आधार कार्ड सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री महोबे ने सभी विभाग प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ अवश्य दिलाया जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp