Recent Posts

July 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 4 जुलाई 2026 महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद समर्पण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रो. कपिल देव मिश्रा, पूर्व कुलपति रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के लिए समान रूप से प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. प्रसन्न पाटकर ने की। संगोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के शिक्षा-दर्शन, भारतीय संस्कृति, आध्यात्म, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों पर शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रो. प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. जयशंकर मिश्रा, डॉ. राकेश मौर्य सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp