भारतीय नौसेना में चयनित हुआ एकेएस विश्वविद्यालय का छात्र, विंध्य का बढ़ाया मान
1 min read
सतना। नैक प्रत्यायित एवं केंद्रीय भारत की अग्रणी प्लेसमेंट विश्वविद्यालय एकेएस विश्वविद्यालय के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। विश्वविद्यालय के खनन अभियांत्रिकी विभाग के बी.टेक. (2024–28) के छात्र हिमांशु जंघेला का चयन भारतीय नौसेना की अग्निवीर (एसएसआर) 02/2026 बैच के लिए हुआ है।

भारतीय नौसेना द्वारा जारी कॉल-अप लेटर के अनुसार हिमांशु को 15 जुलाई 2026 को प्रातः 6 बजे आईएनएस चिल्का (ओडिशा) में प्रशिक्षण हेतु रिपोर्ट करना होगा। यहां दस्तावेज़ सत्यापन, चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य चयन प्रक्रियाओं के उपरांत उनका नामांकन किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सैन्य शिक्षा, परेड, तैराकी, नौकायन, फायरिंग, शारीरिक दक्षता तथा अन्य सेवा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर इंजी. अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के फैकल्टी डॉ. अनिल कुमार मित्तल तथा अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. जी. के. प्रधान ने हिमांशु जंघेला को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासित प्रशिक्षण और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हिमांशु भारतीय नौसेना में उत्कृष्ट सेवाएं देकर विश्वविद्यालय, विंध्य अंचल और देश का गौरव बढ़ाएंगे।
Subscribe to my channel