August 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, उद्योग आधारित शिक्षा पर विशेष जोर

1 min read
Spread the love


सतना। नैक एक्रेडिटेड एवं यूजीसी से मान्यता प्राप्त एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विभाग में विद्यार्थियों के लिए उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिप्लोमा, बी.टेक., एम.टेक. एवं पीएच.डी. कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही केबल एवं वायर (Cable & Wire) विशेषज्ञता वाले विशेष पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं, जो विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख तकनीकी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माने जा रहे हैं।


विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एमपी बिड़ला समूह की यूनिस्टार यूनिवर्सल केबल्स लिमिटेड के साथ समझौता (एमओयू) किया है। इस सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, व्यावहारिक प्रशिक्षण, औद्योगिक भ्रमण, परियोजना कार्य तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा शोध एवं नवाचार के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष, उद्योग के अनुरूप प्रशिक्षित तथा आत्मनिर्भर बनाना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ऊर्जा, विद्युत उत्पादन, वितरण, ऑटोमेशन, केबल एवं वायर उद्योग तथा विनिर्माण क्षेत्र में प्रशिक्षित इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उद्योग से जुड़े पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए भविष्य निर्माण का मजबूत आधार बन सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी विभाग में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं विशेषज्ञता संबंधी जानकारी प्राप्त कर समय रहते आवेदन कर सकते हैं। संस्थान का प्रयास गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को सफल करियर की दिशा में आगे बढ़ाना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp