June 24, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मेधावी अभिनन्दन समारोह में टी आर एन एनर्जी के दिग्गजों ने बच्चों को दिया मार्गदर्शन

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटाईपाली सी में 12 वी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी के वायुनंदन पांडेय के द्वारा की गई घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए टी आर एन एनर्जी के सौजन्य से भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।


समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक एवं टी आर एन एनर्जी के सुरक्षा एवं प्रशासन के विभागाध्यक्ष वायुनंदन पांडेय ने विद्यालय के हायर सेकेंडरी परीक्षा के शत प्रतिशत परिणाम पर विद्यार्थियों और शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा की यह भी समारोह अंतिम नहीं है आप सफलता के शिखर पर चलते रहेंगे ऐसे आयोजन आपके लिए आयोजित होते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जीवन में आप जितनी भी ऊंचाई पर पहुंच जाएं किन्तु अपने गुरूजनों को हमेशा याद रखें उन्होंने आपको गढ़ने में अपना योगदान अपना समय अपनी उर्जा सब कुछ लगाया है। टी आर एन एनर्जी के कंट्रोल एंड टूल्स विभाग के उप महाप्रबंधक नीलेश मोंगा ने विद्यालय के रमणीय वातावरण की सराहना करते हुए कहा की आप सभी के लिए इतना सुंदर वातावरण निर्मित किया गया है आप सभी कक्षा के विद्यार्थि बहुत सुंदर पढ़ाई करते हुए संस्कार को भी न भूले अपने माता पिता गुरुजनों घर के बुजुर्गों का सम्मान अवश्य करें उनका आशीर्वाद उनका मार्गदर्शन आपके लिए अनमोल है। ढोल नारायण पटेल उप महाप्रबंधक संचालन विभाग ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आप का मन जिस क्षेत्र में लगता है उसी क्षेत्र में में पढ़ाई करे और अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करें क्योंकि किसी चीज को थोपा जाए तो वह सही नहीं है यह उद्योग आपके गुणवत्ता में सुधार के लिए सहयोग करता रहेगा आप हमारे उद्योग में भ्रमण करने भी आयें हम आपको प्रायोगिक ज्ञान भी उपलब्ध करायेंगे। टी आर एन एनर्जी के अग्नि एवं सुरक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष काजी इकबाल ने बच्चों को उनकी सफलता पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि जहां पर आप आज है वहां से आपको बहुत आगे जाना है आप अपनी अंतरात्मा की आवाज को दबने मत देना वंहा से हमें बहुत ताकत मिलती है। काबिलियत आ जाने पर अवसर बहुत मिलेंगे। आप अपना रास्ता चुन कर सिद्दत से लगे रहें। अभिनन्दन समारोह को जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती कांति राठिया, सरपंच ग्राम पंचायत कटाईपाली सी भोलेश्वर राठिया लक्ष्मण प्रसाद टांडेय प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बोजिया ने भी संबोधित किया। समारोह टी आर एन एनर्जी के द्वारा 12 वी कक्षा के समस्त विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अभिनन्दन किया गया। बहुत सुंदर एवं व्यवस्थित रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इस समारोह को संयोजक वायुनंदन पांडेय ने समारोह को भव्यता प्रदान करते हुए अभिनन्दन के साथ साथ मोटिवेशन का महाकुंभ बना दिया यह समारोह विद्यार्थी को अपना मार्ग चुनने के लिए रोड मैप का कार्य करेगा। सभी विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान थी जो समाराेह की सफलता को बयां कर रही थी। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती नीलिमा तम्बोली और विद्यालय के सभी स्टॉफ कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह किया। सभी बच्चों अपनी मेहनत और अनुशासन से सभी अतिथियों का दिल जीता। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला चिंतापली के प्रधान पाठक अच्युतानंद भोय के सेवानिवृत्त होने पर विशेष रूप से सम्मान किया गया। शिक्षा जगत में उनके योगदान को रेखांकित किया गया। इस अवसार पर संकुल केंद्र के सी एस सी नीलाम्बर वैष्णव, व्याख्याता गिरधारी पटेल, राधेश्याम गुप्ता, विजय कुमार चौधरी, पीटीआई गीता ठाकुर, सहायक शिक्षक शीतेष शुक्ला, श्रीमती इंदिरा राठिया, शिव प्रसाद सारथी, सुरेश कुमार लहरें हेमन कुमारी राठिया, रेवा लाल कमलवंशी, व्याख्याता श्रीमती पूजा सिंह, श्रीमती रुक्मणी पटेल, नीलकंठ गुप्ता, वेद राम गुप्ता सहित क्षेत्रीय गणमान्य जन एवं पालक गण उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp