June 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

चण्डीपारा : सिद्धि विनायक राइस मिल में 50 कट्टी धान की चोरी, 24 घंटे में 8 आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा/पामगढ़, 16 जून 2026। थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम चण्डीपारा स्थित सिद्धि विनायक राइस मिल में 14 जून की रात हुई 50 कट्टी धान की चोरी का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 8 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 कट्टी धान, एक पिकअप वाहन, स्कूटी, मोटरसाइकिल और 21 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

घटना का विवरण:

14 जून 2026 की रात करीब 9 बजे सिद्धि विनायक राइस मिल, चण्डीपारा का चौकीदार भोजन के लिए मुख्य गेट की ओर गया था। इसी दौरान बदमाशों ने मिल की पीछे वाली फेंसिंग काटकर परिसर में घुसपैठ की और धान की बोरियां बाहर निकाल लीं। कुछ देर बाद चेकिंग के दौरान चौकीदार ने फेंसिंग के बाहर खेत में धान की बोरियां और बिखरा धान देखा। तुरंत मिल मालिक ऋषि सिंह को सूचना दी गई। अगले दिन जांच में 50 कट्टी धान गायब पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई।

पुलिस की कार्रवाई:

मिल मालिक ऋषि सिंह की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 249/2026 दर्ज कर थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर अकलतरा और चण्डीपारा क्षेत्र में छापेमारी कर 24 घंटे के भीतर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल ली। उनकी निशानदेही पर अकलतरा स्थित एक राइस मिल से चोरी का 65 कट्टी धान बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राजा लहरे (26 वर्ष), निवासी चण्डीपारा, पामगढ़
  2. रामकुमार भार्गव (28 वर्ष), निवासी अकलतरा
  3. कन्हैया सिन्हा उर्फ लाला (26 वर्ष), निवासी अकलतरा
  4. बीर सिंह बंजारे (24 वर्ष), निवासी अकलतरा
  5. अजय पाटले (24 वर्ष), निवासी अकलतरा
  6. लक्ष्मी कुमार सिन्हा (24 वर्ष), निवासी अकलतरा
  7. शैलेष राय (26 वर्ष), निवासी अकलतरा
  8. राकेश कुमार साहू (36 वर्ष), निवासी चण्डीपारा, पामगढ़

सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

टीम का सराहनीय योगदान:

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी, सउनि संतोष बंजारे, प्रआर राजेश कोसले, मप्रआर मंजू सिंह, आरक्षक श्याम ओग्रे, चंद्रशेखर कैवर्त्य, विनोद मनहर, लव मांझी एवं सैनिक चंद्रशेखर प्रधान सहित थाना पामगढ़ के समस्त स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp