May 24, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जैतहरी में रोजगार सहायकों को मिला “जल दर्पण ऐप” एवं जल परीक्षण का प्रशिक्षण

1 min read
Spread the love

जैतहरी/अनूपपुर। विकासखंड जैतहरी अंतर्गत संचालित नल-जल योजनाओं की दैनिक चालू एवं बंद स्थिति को नियमित रूप से अद्यतन करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा शुक्रवार को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों को विभाग द्वारा विकसित “जल दर्पण ऐप” के संचालन एवं जल गुणवत्ता परीक्षण हेतु फ़ील्ड टेस्ट किट के उपयोग की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि “जल दर्पण ऐप” के माध्यम से ग्रामों में संचालित नल-जल योजनाओं की वास्तविक स्थिति ऑनलाइन अपडेट की जाएगी, जिससे योजनाओं की मॉनिटरिंग और शिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता एवं तेजी आएगी। साथ ही रोजगार सहायकों को पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए फ़ील्ड टेस्ट किट का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में विकासखंड जैतहरी के सभी रोजगार सहायकों ने सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षित कर्मचारी अब अपने-अपने ग्रामों में योजनाओं की नियमित जानकारी अपडेट करेंगे तथा जल गुणवत्ता की निगरानी भी करेंगे, जिससे ग्रामीणों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp