May 23, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

1 min read
Spread the love

चित्रकूट-  महज 4 घंटे के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी रंजन तिवारी 29 वर्ष, निवासी सेजवार को थाना प्रभारी जी.एस. बाजपेयी व उपनिरीक्षक नेहा ठाकुर की टीम ने धर दबोचा। एसपी हंसराज सिंह के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। पीड़िता की शिकायत पर थाना चित्रकूट में अपराध क्रमांक 195/26 के तहत धारा 65(1), 87, 137(2), 351(2) बीएनएस, 5/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)(व्ही) बीएनएस, पॉक्सो (POCSO) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। विधिक कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सीधे केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp