October 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ में आज शाम धूमधाम से निकलेगी माँ जगदम्बा की आगमन यात्रा, तैयारियां पूरी

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ में इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि और दशहरा उत्सव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति, दशहरा मैदान, धरमजयगढ़ द्वारा इस वर्ष अपने आयोजन का 67वाँ वर्ष मनाया जा रहा है। समिति द्वारा 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को भव्य ‘माँ जगदम्बा की आगमन यात्रा’ निकाली जाएगी।

​

​समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगमन यात्रा की शुरुआत शाम ठीक 4:00 बजे ओंगना चौक से होगी। यह शोभायात्रा ओंगना चौक से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मुख्य दुर्गा पंडाल दशहरा मैदान, धरमजयगढ़ तक पहुंचेगी। समिति ने जारी किया सादर आमंत्रण, समय का विशेष ध्यान रखने की अपील उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष विश्वास, सचिव श्यामल पुरकायस्थ और कोषाध्यक्ष विष्णु चरण सारथी ने संयुक्त रूप से नगरवासियों और श्रद्धालुओं को इस पावन आगमन यात्रा में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। इस यात्रा को लेकर समिति पदाधिकारियों द्वारा ‘समय पालन हमारा कर्तव्य है’ का संदेश देते हुए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय शाम 4:00 बजे तक अपने-अपने वाहनों के साथ ओंगना चौक पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर यात्रा को सफल और अनुशासित बनाएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp