May 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

दिल्ली के फिजिशियन डा जैनेश जैन एवं डॉ धर्मेंद्र सिंह जानकीकुण्ड चिकित्सालय में देंगे निरंतर अपनी सेवाएं

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- परम पूज्य संत रणछोड़ दास  जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के अंतर्गत संचालित जानकीकुण्ड  चिकित्सालय में अब देश की राजधानी दिल्ली के नामी चिकित्सालयों में अपनी सेवाएं दे चुके दो जनरल फिजियाशन डॉ जैनेश जैन एवं डॉ धर्मेंद्र सिंह अब अपनी निरंतर सेवाएं देंगे। श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं डायरेक्टर  डॉक्टर इलेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया की
चित्रकूट क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में चिकित्सा का काफी अभाव है लोगो को जनरल मेडीशिन संबंधी बीमारियों के लिए अपने लिए और अपने  रोगियों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और यहाँ अच्छे फिजियशनो की कमी होने के कारण  बाहर ले जाना  पड़ता था और बाहर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिसको देखते हुए श्री सदगुरू से संघ ट्रस्ट बोर्ड  ने ये फैसला लिया कि यहां के क्षेत्र वासियों आम जनमानस  को चिकित्सा के लिए कौन कौन सी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं जिससे यहां के लोगो बाहर न जाना पड़े इसी को देखते हुए जनरल फिजिशियन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। डॉ जैन ने बताया कि हमारे ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष स्व अरविंद भाई मफ़त लाल और हमारे ट्रस्टी एवं निदेशक रहे स्व पद्मश्री डॉ बी के जैन का सपना था कि इस ग्रामीण अंचल में भी अच्छे चिकित्सक की जरूरत है जिससे चित्रकूट क्षेत्र सहित आसपास के लोगों को  बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके । वहीं जानकी कुंड चिकित्सालय की वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ पूनम आडवाणी ने बताया कि अब फेफड़ों की गंभीर बीमारी,फैटी लीवर,मलेरिया, डेंगू,मधुमेह,हृदय रोग की दवा,ब्लेड प्रेशर,कोलेस्ट्रॉल,माइग्रेन,बुखार, इन्फेक्शन, एलर्जी, खून की कमी आदि जैसे सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए किसी को बाहर जाने की जरूरत नहीं ऐसे सभी रोगियों का इलाज इन दोनों चिकित्सकों के आने से अब संभव हो गया है।आपको बता दे कि डॉ. जैनेश जैन एम बी बी एस और एम डी, डी एन बी मेडिसिन हैं और राममनोहर लोहिया चिकित्सालय नई दिल्ली में अभी तक अपनी सेवाएं दे रहे थे
। इसी तरह डॉ धर्मेंद्र सिंह ने आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एम डी करके हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च दिल्ली में 8 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे थे।अब इन दोनों चिकित्सकों के निरंतर सेवाएं देने से चित्रकूट क्षेत्र के लोगो को काफी लाभ होगा और  यहां के लोगो को सामान्य रोगों के लिए फिजिशियन को दिखाने के लिए  बाहर नही जाना पड़ेगा। जानकीकुंड चिकित्सालय में दिल्ली में अपनी सेवा दे रहे  दो अच्छे फिजिशियनो के आ जाने से चित्रकूट क्षेत्र वासियों के लिए बड़े हर्ष और गौरव की बात है, इन दो चिकित्सकों के आ जाने से लोगों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp