Recent Posts

July 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

बिजुरी घटना पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

1 min read
Spread the love

बिजुरी। नगर में बीती रात हुई 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

अनुपपुर बिजुरी / 

सोशल मीडिया और आम लोगों के बीच कोई इसे गैंगरेप की घटना बता रहा है, तो कोई दुष्कर्म के प्रयास की आशंका जता रहा है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया एवं चश्मदीदों के कथनों के अनुसार गैंगरेप जैसी स्थिति सामने नहीं आई है।

हालांकि घटना के बाद अब जांच प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब मामला इतना संवेदनशील और चर्चित है, तो निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए बाहर से फॉरेंसिक टीम क्यों नहीं बुलाई गई। साथ ही युवती का पोस्टमार्टम किसी वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में कराने की मांग भी उठ रही है, ताकि घटना की वास्तविकता स्पष्ट रूप से सामने आ सके।

स्थानीय लोगों एवं सामाजिक संगठनों का कहना है कि केवल प्रारंभिक बयानों के आधार पर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। मामले में मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही सच्चाई सामने आनी चाहिए।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश एवं भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई जाए तथा यदि आवश्यकता हो तो उच्च स्तरीय जांच एजेंसी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की मदद ली जाए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आधिकारिक रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp