Recent Posts

July 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामोदय विवि में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 20 मई 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति क्रियान्वयन के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष एवं मनोविज्ञानी प्रोफेसर नंदलाल मिश्र ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए भावनात्मक संतुलन एवं मानसिक सजगता बनाए रखने का संदेश दिया।
नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के लिए योग, ध्यान, सकारात्मक सोच एवं समय प्रबंधन अपनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र का  आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं तथा विशेषज्ञों द्वारा उनके सरल एवं व्यावहारिक समाधान बताए गए। कार्यक्रम  संचालन कृषि संकाय के समिति सदस्य डॉ. शिवशंकर सिंह ने किया।  प्रो. डीपी राय, अधिष्ठाता, प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण सहित विनोद गुप्ता एवं कृष्ण दत्त पांडेय आदि इस मौके पर मौजूद रहे

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp