ए.के.एस. विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का अदाणी कोल माइंस में चयन
1 min read
सतना। नैक एक्रेडिटेड ए के एस यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित अदाणी ग्रुप की अदाणी कोल माइंस परियोजना में चयन प्राप्त किया है। चयनित विद्यार्थियों को सिंगरौली, मध्यप्रदेश स्थित अंडरग्राउंड कोल माइंस प्रोजेक्ट में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

डिप्लोमा माइनिंग विभाग से अनुराग यादव, अभय कुमार, हर्षवर्धन सिंह, मयंक शुक्ला, वीरेंद्र सोनी एवं पृथ्वीराज सिंह का चयन हुआ है। वहीं माइन एंड माइन सर्वेइंग से सोहन अहिरवार, अशोक सिंह, सोनू शाह, सानू कुमार, अविनाश पांडे और प्रदीप कुमार शाह चयनित हुए हैं। डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल्स से पार्थ त्रिपाठी एवं अखिल सिंह ने भी सफलता प्राप्त की है। विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी मनचाही कंपनी में प्लेसमेंट दिलाना है। उन्होंने कहा कि ए.के.एस. विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के कौशल, तकनीकी दक्षता और उद्योग आधारित प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देता है, जिससे छात्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अपनी पहचान बना रहे हैं। इंजीनियरिंग डीन डॉ.जी.के.प्रधान ने बताया कि विश्वविद्यालय नैक एक्रेडिटेड है तथा इसे “बेस्ट प्लेसमेंट यूनिवर्सिटी इन सेंट्रल इंडिया” अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर बालेंद्र विश्वकर्मा,प्रफुल्ल गौतम एवं मनोज सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी संकायों में लगातार प्लेसमेंट गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
Subscribe to my channel