सतना। एकेएस यूनिवर्सिटी के विधि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. सुधीर कुमार जैन, सहायक प्राध्यापक प्रशांत कुमार एवं एलएल.एम. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा दीपमाला परमार के सामूहिक प्रयास से अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ लॉ मैनेजमेंट एंड ह्यूमैनिटीज’ के खंड 9, अंक 2, वर्ष 2026 में “धार्मिक अल्पसंख्यकों की चिंताओं तथा समान नागरिक संहिता :
सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकीकरण का विश्लेषण” विषयक शोध पत्र प्रकाशित हुआ है। यह शोध पत्र समान नागरिक संहिता के संदर्भ में धार्मिक अल्पसंख्यकों की चिंताओं, सांस्कृतिक विविधता तथा राष्ट्रीय एकता के मध्य संतुलन का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन में व्यक्तिगत कानूनों, संवैधानिक मूल्यों तथा सामाजिक समरसता पर समान नागरिक संहिता के संभावित प्रभावों को विस्तार से स्पष्ट किया गया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनंत सोनी, विधि संकाय के विधिक सलाहकार सूर्यनाथ सिंह गहरवार, विभागाध्यक्ष डॉ. विधि शम्भरकर सहित विश्वविद्यालय के समस्त विद्वान प्राध्यापकों एवं विधि संकाय के शिक्षकों ने शोधकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।