धरमजयगढ़ – महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत धरमजयगढ़ विकासखंड के कापू परियोजना क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार बंधनपुर, रूवाफुल एवं विजनगर आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 14 मई से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इन पदों के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित नियमों, पात्रता मापदंडों एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगी ! ग्रामीण क्षेत्रों में इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर महिलाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसे स्थानीय स्तर पर रोजगार के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार कापू परियोजना सहित धरमजयगढ़ ब्लॉक के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रिक्त पदों के लिए शीघ्र ही नए विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है। इससे क्षेत्र की अधिक पात्र महिलाओं को रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलने की उम्मीद है।