Recent Posts

August 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धरमजयगढ़ में 14 मई को होगी प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया धरमजयगढ़ स्थित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए लॉटरी आयोजन की तिथि घोषित कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को प्रातः 10 बजे स्कूल प्रांगण में चयन समिति की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।बताया गया है कि निर्धारित सीटों के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर पारदर्शी तरीके से आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को सीटों का आवंटन किया जाएगा।विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं संबंधित आवेदकों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जा सके।

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp