एकेएस विश्वविद्यालय के छात्र शिवम वर्मा का हिंदुस्तान इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में चयन
1 min read
सतना। एकेएस विश्वविद्यालय के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग सत्र 2026 के छात्र शिवम वर्मा का चयन हिंदुस्तान इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में प्रशिक्षु सिविल इंजीनियर पद पर हुआ है। उनकी नियुक्ति अहमदाबाद में की गई है।

हिंदुस्तान इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड देश की प्रतिष्ठित इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है, जो निर्माण, परियोजना प्रबंधन और तकनीकी समाधान के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी आधुनिक तकनीकों एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली के माध्यम से विभिन्न अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं का सफल संचालन कर रही है।
विश्वविद्यालय के प्रो. चांसलर अनंत कुमार सोनी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सफल करियर के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट ऑफिसर बालेंद्र विश्वकर्मा, प्रफुल्ल गौतम एवं मनोज सिंह ने छात्र शिवम वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Subscribe to my channel