May 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए के एस प्रबंधन विभाग में विदाई समारोह में भावुक हुआ परिसर। छात्र-छात्राओं को दी गई शुभकामनाएं..।

1 min read
Spread the love

सतना। फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ में एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर, बीबीए षष्ठम एवं अष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच भावुक क्षण देखने को मिले।


कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. कौशिक मुखर्जी ने की। इस अवसर पर डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. प्रकाश कुमार सेन, श्रीमती शिनू शुक्ला, अंकित गर्ग, मोहित आनंद श्रीवास्तव एवं आकाश गुप्ता सहित समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कॉलेज जीवन की यादों को ताजा किया।


कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं से ‘मिस फेयरवेल’ एवं ‘मिस्टर फेयरवेल’ का चयन भी किया गया। एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर से अनुपम सिंह बघेल को मिस्टर फेयरवेल एवं कीर्ति द्विवेदी को मिस फेयरवेल चुना गया। बीबीए षष्ठम सेमेस्टर से विनीते अग्रवाल को मिस्टर फेयरवेल एवं आकृति लखेड़ा को मिस फेयरवेल का खिताब मिला। वहीं बीबीए अष्टम सेमेस्टर से अयान खान को मिस्टर फेयरवेल एवं कृपा को मिस फेयरवेल घोषित किया गया।
अंत में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए भावुक विदाई ली। यह समारोह विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया।।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp