Recent Posts

April 30, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए के एस यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स का रामपुर बघेलान में वित्तीय जागरूकता पर सराहनीय प्रयास।

1 min read
Spread the love


सतना। ए के एस यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने रामपुर बघेलान स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में बीबीए (ऑनर्स) चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा एक प्रभावी सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों को बढ़ते हुए वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने नाटक (स्किट) के माध्यम से विभिन्न प्रकार के वित्तीय फ्रॉड जैसे ऑनलाइन ठगी, एटीएम धोखाधड़ी, फर्जी कॉल्स एवं डिजिटल पेमेंट से जुड़े जोखिमों को जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि सतर्कता और सही जानकारी ही इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।


इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. अनुराग सिंह परिहार एवं श्री प्रमोद कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। दोनों के निर्देशन में विद्यार्थियों ने न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य भी किया।
कार्यक्रम की सफलता पर डीन डॉ. कौशिक मुखर्जी सहित समस्त संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी सुदृढ़ करते हैं।
विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित दर्शकों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए छात्रों के प्रयासों को अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावशाली बताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp