ए.के.एस. विश्वविद्यालय के छात्र देवांश शर्मा ने उड़ीसा में किया मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व
1 min read
भुवनेश्वर। कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में आयोजित राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ए.के.एस. विश्वविद्यालय के छात्र देवांश शर्मा ने अपने विचारों और उत्साह से मंच पर विशेष पहचान बनाई। सम्मेलन का मुख्य विषय “आर्ट ऑफ गिविंग” रहा, जिसका उद्देश्य युवाओं में देने की भावना और सामाजिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करना था।

देवांश शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय ए.के.एस. विश्वविद्यालय के एसएसडी विभाग में पदस्थ अपने मार्गदर्शक श्री प्रतीक निगम को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा से ही यह सफलता संभव हो सकी।

सम्मेलन में देशभर के 10 राज्यों से आए युवाओं ने भाग लिया, जहां विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श और अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया। कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत अच्युत सामंत ने अपने प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान यह संदेश प्रमुखता से उभरा कि संघर्षों के बीच भी लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है—
“नित संघर्षों के साए से जब टूट चुका हो अंतर्मन, मिलने वाले परिणाम का रह जाता कोई मोल नहीं।”
देवांश शर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं धनराशि से सम्मानित किया गया। वे डिप्लोमा माइनिंग के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to my channel