ए.के.एस. विश्वविद्यालय के माइनिंग छात्रों का कैंपस चयन, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पद पर नियुक्ति, 4.50 लाख वार्षिक पैकेज।
1 min read
सतना। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में ए.के.एस. विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। बी.टेक (माइनिंग) सत्र 2026 के चार छात्रों—कृष्णकांत तिवारी, शुभम कुमार, सतीश कुमार एम एवं विनय तिवारी—का चयन देश की अग्रणी औद्योगिक कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (ड्रिलिंग एवं ब्लास्टिंग) पद पर हुआ है। चयनित छात्रों को 4.50 लाख रुपये का वार्षिक वेतन पैकेज प्रदान किया गया है तथा उनकी नियुक्ति देश के विभिन्न खनन क्षेत्रों में की जाएगी।
यह उपलब्धि ऐसे समय में प्राप्त हुई है जब देश में खनन और आधारभूत संरचना क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है तथा कुशल इंजीनियरों की मांग लगातार बढ़ रही है। छात्रों का चयन उनकी मेहनत, तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक ज्ञान का प्रमाण है, वहीं यह विश्वविद्यालय की उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रणाली और उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था को भी दर्शाता है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी ने कहा कि यह सफलता संस्थान की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और उद्योग से जुड़े पाठ्यक्रमों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है।
इस उपलब्धि पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा, प्रफुल्ल गौतम एवं मनोज सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
Subscribe to my channel