March 25, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

लंबित पेंशन एवं वेतन निर्धारण प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित, 28 प्रकरणों का किया गया तत्काल निराकरण

1 min read
Spread the love

संवाददाता जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 03 फरवरी 2026।


जांजगीर-चांपा।  छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण हाने के अवसर पर प्रदेश में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि संचालनालय द्वारा उक्त अवधि में संभाग स्तर एवं जिला स्तर पर कैम्प आयोजित कर, पेंशन एवं वेतन निर्धारण के प्रकरणों का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत जिला कोषालय जांजगीर में 30 जनवरी 2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में वेतन निर्धारण हेतु कुल 63 प्रकरण प्राप्त हुए थे, जिसमें से 28 प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया है। शेष प्रकरण में आवश्यक दस्तावेज की कमी होने के कारण मार्ग दर्शन कर, पुनः प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp