May 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

बकायादारों पर नगर पालिका की कार्रवाई तेज

1 min read
Spread the love

वार्ड 9 में छह घरों के नल कनेक्शन काटे गए

संभाग ब्यूरो दुर्गा गुप्ता

मनेंद्रगढ़। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ ने बकाया कर वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। नगर पालिका अधिकारी इशहाक खान के आदेश पर वार्ड क्रमांक 1 से 22 तक के उन करदाताओं को अपना बकाया तत्काल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन पर जलकर सहित अन्य करों की राशि लंबित है।

नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो नल कनेक्शन बंद करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 09 में छह बकायादार घरों के नल कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं।

नगर पालिका की टीम द्वारा वार्डों में जाकर बकायादारों को नोटिस देने के साथ-साथ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने और नगर विकास कार्यों के लिए कर वसूली आवश्यक है।

नगर पालिका प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपना बकाया कर जमा कर दें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp