Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में एकेएस विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक की सहभागिता

1 min read
Spread the love

सतना (म.प्र.)। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के सहायक प्राध्यापक इंजीनियर शिवेश कुमार सोनी ने 24 जनवरी 2026 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबिनार “एक सशक्त शोध पत्र की रूपरेखा” में सहभागिता कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। इस वेबिनार का आयोजन स्किल एक्टिवेट संस्था द्वारा किया गया, जिसमें देश-विदेश के शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों ने भाग लिया।
वेबिनार का उद्देश्य शोध पत्र लेखन की गुणवत्ता में सुधार, शोध की संरचना को मजबूत करना तथा नवीन अनुसंधान पद्धतियों की जानकारी देना था। सक्रिय सहभागिता के लिए इंजीनियर शिवेश कुमार सोनी को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।विश्वविद्यालय परिवार ने इसे संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धि बताते हुए इंजीनियर सोनी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp