मनेंद्रगढ़। सरगुजा ओलंपिक 2025 के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ से जारी आदेश के अनुसार सरगुजा संभाग के समस्त विकासखंडों में 12 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक खिलाड़ियों का व्यापक पंजीयन किया जाएगा।
पंजीयन की प्रक्रिया ऑफलाइन (मैनुअल) एवं ऑनलाइन—दोनों माध्यमों से की जा सकेगी, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकें। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों से खेल प्रतिभागियों के पंजीयन हेतु पार्षदों से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ कार्यालय में 25 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक पंजीयन किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं।
उक्त संबंध में कलेक्टर (खेल एवं युवा कल्याण विभाग), संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा अनुविभागीय अधिकारी को भी सूचनार्थ पत्र प्रेषित किया गया है। सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवस
https://rymc.cg.gov.in/sargujaOlympic2025 इस लिंक से आप अपना पंजीयन स्वयं कर सकते है