Recent Posts

October 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय के छात्र शिवम साहू का चयन, इंदौर की कंपनी में बने क्वालिटी एग्जीक्यूटिव।

1 min read
Spread the love


सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय के बी.टेक फूड टेक्नोलॉजी (2026 बैच) के छात्र शिवम साहू का चयन फ्रेंड्स फूड प्राइवेट लिमिटेड में क्वालिटी एग्जीक्यूटिव पद पर हुआ है। शिवम को कंपनी के क्वालिटी डिपार्टमेंट में नियुक्त किया गया है। उनकी जॉब लोकेशन इंदौर रहेगी, जो मध्यप्रदेश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है।
फूड टेक्नोलॉजी जैसे व्यावसायिक और उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रम में प्राप्त तकनीकी ज्ञान, प्रयोगशाला आधारित प्रशिक्षण और गुणवत्ता मानकों की समझ ने शिवम को इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सक्षम बनाया है। क्वालिटी एग्जीक्यूटिव के रूप में वे खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता जांच, सुरक्षा मानकों के अनुपालन, उत्पादन प्रक्रिया की निगरानी तथा अंतिम उत्पाद की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी ने कहा कि ए.के.एस. विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करना है। शिवम साहू का चयन इसी सतत प्रयास का परिणाम है।
वहीं कुलपति प्रोफेसर बी. ए. चोपड़े ने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर अकादमिक गुणवत्ता, अनुसंधान और प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान दे रहा है, ताकि विद्यार्थी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी पहचान बना सकें।
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की ओर से बालेंद्र विश्वकर्मा, प्रफुल्ल गौतम एवं मनोज सिंह ने शिवम साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और आने वाले समय में विश्वविद्यालय के और भी छात्र खाद्य उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp