सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय के विधि संकाय में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित ‘न्याय उत्सव’ का तीसरा दिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सतना के जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मोहम्मद जिलानी तथा सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण सतना विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मुफ्त विधिक सहायता की प्रक्रिया, महत्व और नागरिकों के अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में सेतु का कार्य करता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि संकाय के डीन डॉ. सुधीर कुमार जैन ने की। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. विधि संभरकर, सह प्राध्यापक श्री विनय कुमार पाठक, श्री प्रशांत कुमार, सुश्री गायत्री सिंह, सुश्री आरती विश्वकर्मा, श्री विवेक चौरसिया एवं श्री शशिकांत दुबे उपस्थित रहे। मंच संचालन का दायित्व डॉ. विधि संभरकर विभागाध्यक्ष ने निभाया, धन्यवाद ज्ञापन श्री विनय कुमार पाठक ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और ‘न्याय उत्सव’ की इस पहल की सराहना की।