Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई सतना में बैठक सम्पन्न

1 min read
Spread the love

सतना- मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई सतना की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी ब्लॉकों से पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए।
बैठक के दौरान ऑनलाइन सदस्यता अभियान को लेकर प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित पत्रकारों को सदस्यता प्रक्रिया, पंजीयन की ऑनलाइन प्रणाली और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से संगठनात्मक एकता बनाए रखने और निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्यरूप से संभाग उपाध्यक्ष श्री रामनरेश श्रीवास्तव जी जिला अध्यक्ष डॉक्टर पुष्पराज सिंह ,महासचिव शुभम शुक्ला ,उमेश सिंह ,अमित गुप्ता रवि ब्लाक अध्यक्ष
आर्यन शर्मा उपाध्यक्ष
रफीक सौदागर संघठन सचिव
अनिरुद्ध सेन
दयाराम द्वेवेदी
वीरेंद्र गुप्ता,
सुरेश कुमार चित्रकूट
सूरज तिवारी
अजय गुप्ता चित्रकूट
नागौद ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सोनी महामंत्री बालेंद्र सिंह उपाध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय संगठन सचिव दीपक वर्मा कोषाध्यक्ष श्रीपाल जैन रामराज कुशवाहा आदि साथीगण उपस्थित रहें !!

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp