Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) रायगढ़ का दौरा कार्यक्रम घोषित

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ में 12 अक्टूबर को होगी बैठक

रायगढ़/ धरमजयगढ़ – कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) रायगढ़ के अध्यक्ष का चुनाव प्रस्तावित है। इस चुनाव के लिए कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री सीताराम लाम्बा जी दौरा करेंगे। उनके साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेता श्री जयसिंह अग्रवाल, श्री शफी अहमद एवं श्री लखेश्वर बघेल भी उपस्थित रहेंगे।

इस भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम

दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है –

अभियान का शुभारंभ 9 अक्टूबर से किया गया है, जिसमें ब्लॉक और मंडल कांग्रेस कमेटियों की बैठकें क्रमशः रायगढ़ जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित होगी!

अभियान के चौथे दिन 12 अक्टूबर को धरमजयगढ़ क्षेत्र में महत्वपूर्ण बैठकें होंगी।

सुबह 11 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमजयगढ़ की बैठक होगी।

दोपहर 1 बजे धरमजयगढ़ एवं सिरसिंगा मंडल कांग्रेस कमेटियों की संयुक्त बैठक निर्धारित है।

दोपहर 3 बजे बोरो, बायसी और आमापाली मंडलों की संयुक्त बैठक होगी।

शाम 5 बजे कापू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी।

धरमजयगढ़ में होने वाली बैठक को कांग्रेस संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यहां से ग्रामीण क्षेत्र के संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ता सशक्तिकरण की दिशा तय होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp