उमंग सिंघार ने जाना वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम कुमार त्रिपाठी का हाल, कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
1 min read

अनूपपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार अपने अनूपपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश सचिव पंडित प्रेम कुमार त्रिपाठी के निवास पर पहुँचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस अवसर पर उन्होंने त्रिपाठी जी से कांग्रेस की वर्तमान स्थिति और संगठन को और मज़बूत बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, कोतमा के पूर्व विधायक सुनील सराफ तथा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह भी मौजूद रहे।
उमंग सिंघार का स्वागत त्रिपाठी जी की धर्मपत्नी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उषा त्रिपाठी, पुत्र एवं कांग्रेसी नेता आशीष त्रिपाठी तथा बहू, वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद डॉ. प्रवीण आशीष त्रिपाठी ने तिलक लगाकर किया। परिवार ने उनके संघर्षों को सफल परिणति मिलने की ईश्वर से प्रार्थना की।
चर्चा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पंडित त्रिपाठी जी से मार्गदर्शन प्राप्त कर जिले में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उमंग सिंघार ने भी त्रिपाठी जी से जिला कांग्रेस कमेटी को समय-समय पर मार्गदर्शन देने का निवेदन किया।
यह मुलाक़ात न केवल एक संवेदनशील पहल रही बल्कि इसने कांग्रेस संगठन के उत्थान के लिए नए उत्साह और विश्वास का संचार भी किया।
Subscribe to my channel