July 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत आज दिनांक 18 अगस्त 2025 को नगर पालिक निगम सतना की IEC टीम द्वारा विभिन्न वार्डों में स्वच्छता जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

1 min read
Spread the love

वार्ड क्रमांक 29 में नागरिकों को प्लास्टिक प्रतिबंध एवं चार बिन के माध्यम से कचरा पृथक्करण की जानकारी दी गई साथ ही सरस्वती नवोदय पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती स्कूल में स्वच्छता की पाठशाला आयोजित की गई। वार्ड क्रमांक 04 में लोगों को स्वच्छ शौचालय के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 30 में नागरिकों को चार बिन प्रणाली, घर पर कंपोस्ट बनाने की विधि, स्रोत पर ही कचरे का पृथक्करण, प्लास्टिक प्रतिबंध एवं 3R (Reduce, Reuse, Recycle) की जानकारी दी गई। इन गतिविधियों का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ सतना, लक्ष्य अपना को साकार करना है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp