Recent Posts

March 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ में 14 अगस्त को सीएम साय का आगमन — ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम……

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 अगस्त को स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि के अवसर पर धरमजयगढ़ पहुंचेंगे। इस अवसर पर वे अटल परिसर का शुभारंभ करेंगे, साथ ही महात्मा गांधी और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री इस दिन करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर धरमजयगढ़ में विकास की नई इबारत लिखेंगे।

स्व. दिलीप सिंह जूदेव छत्तीसगढ़ के गौरव थे। वे जनसेवा, वनवासी कल्याण और संस्कृति संरक्षण के लिए आजीवन समर्पित रहे। उनकी सादगी, दूरदृष्टि और निर्णायक नेतृत्व को आज भी लोग याद करते हैं।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के वह पुरोधा थे, जिन्होंने अपने ओजस्वी भाषण, सौम्य व्यक्तित्व और अद्भुत कूटनीति से देशवासियों के दिलों में अमिट स्थान बनाया। धरमजयगढ़ में उनकी प्रतिमा का अनावरण स्थानीय जनता के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण होगा। मंडल भाजपा अध्यक्ष भरत लाल साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासनिक अमला और भाजपा कार्यकर्ता युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने सभी के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह दिन धरमजयगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp