सतना ताईक्वांडो संघ के सीनियर खिलाड़ी अनुज दहायत ने नेशनल रेफरी की लेवल-2 परीक्षा उत्तीर्ण की
1 min read
ताईक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया और मध्यप्रदेश ताईक्वांडो संघ के तत्वाधान में विस्वामित्र अवार्डी, सचिव श्री दिलीप सिंह थापा जी के कुशल मार्गदर्शन में 27 मार्च से 29 मार्च तक फ्रेशर और रिफ्रेशर नेशनल रैफरशिप सेमिनार का आयोजन विदिशा खेल परिसर के बैडमिंटन हाल में संपन्न हुआ जिसमे मध्यप्रदेश, दिल्ली, छतीसगढ़ , कर्नाटक, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के लगभग 70 प्रतिभागी नेशनल रैफरशिप परीक्षा में शामिल हुए ! मध्यप्रदेश के सतना जिले से सतना मार्शल आर्ट की एकैडमी के संचालक और जिला ताईक्वांडो संघ के सचिव डा. संदीप भारती के मार्गदर्शन में सतना ताइक्वांडो संघ के सीनियर खिलाड़ी अनुज दहायत ने रिफ्रेशर नेशनल रैफरशिप की लेवल-2 परीक्षा पास की!यह ट्रेनिंग और और परीक्षा इंटरनेशनल रैफरी, ब्लैक बेल्ट डान-7 श्री सुभाष गोकुल पाटिल, महाराष्ट्र द्वारा ली गई। डा. संदीप भारती ने बताया की ट्रेनिंग के दौरान फिजिकल टेस्ट हुए जिसमे बीप टेस्ट, हैंडग्रिप स्ट्रेंथ, वर्टिकल जंप, फूट स्टेपिंग, स्क्वाड , हर्डल जंप, एडवांस किक पर कड़ी मेहनत कराई गई! इसके बाद फाइट के दौरान प्रयोग किए जाने वाले हैंड सिग्नल, वर्ड ताइक्वांडो की नियमावली आदि पर लिखित परीक्षा ली गई और अंत और अंत में पर्सनल वाईवा रखा गया! अनुज दहायत वर्तमान में राजर्षी पब्लिक स्कूल में क्रीड़ा शिक्षक के रूप में कार्यरत है और अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु डा.संदीप भारती को दिया।
अनुज की इस सफलता पर संरक्षक, श्री शम्मी पुरी,श्री पुष्पराज सिंह”गुन्ना”, श्री अमित सोनी, उपाध्यक्ष, श्री अमित अवस्थी “शन्नु”, श्री मिथिलेश चतुर्वेदी,आदित्य सिंह बघेल, समर सिंह बघेल,आशुतोष पयासी, ऋचा भारती,डा.अनुराग पयासी, डा.अमित पांडे, शांतिभूषण सोनी, कान्हा सिंह बघेल एवं समस्त अभिभावकों ने बधाई प्रेषित की!
Subscribe to my channel