रायगढ़: सैटेलाइट समाचार चैनल ‘NEWS HOUR 27×7 MPCG’ ने जिले में अपने नेटवर्क को मजबूत करते हुए लुकेश्वर यादव को रायगढ़ जिला प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के साथ ही जिले की जमीनी खबरों और प्रशासनिक गतिविधियों पर चैनल की कवरेज को नई धार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लुकेश्वर यादव क्षेत्र में अपनी सक्रिय, आक्रामक और खोजी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और जमीनी हकीकत को प्रमुखता से उठाने की उनकी कार्यशैली के चलते उन्हें यह दायित्व मिला है। चैनल प्रबंधन और स्थानीय पत्रकारिता जगत में इस नई जिम्मेदारी को लेकर खासी चर्चा है, वहीं उनके समर्थकों व परिचितों में हर्ष का माहौल है।
नई जिम्मेदारी संभालने के बाद लुकेश्वर यादव पर रायगढ़ जिले से जुड़ी प्रमुख खबरों, जनहित के मामलों और खोजी रिपोर्टिंग को प्रभावी ढंग से सामने लाने का दारोमदार रहेगा।