Recent Posts

November 18, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

राफेल टोप्पो के निधन पर विधायक लालजीत सिंह राठिया ने जताया शोक, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात !

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – कांग्रेस के युवा नेता राफेल टोप्पो के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। 18 नवंबर को क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिवंगत राफेल टोप्पो के निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।


उल्लेखनीय है कि राफेल टोप्पो का अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल रायगढ़ स्थित मेट्रोकेयर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी श्रीमती प्रिंसिल्ला टोप्पो नगर पंचायत की पार्षद हैं। उनके असामयिक निधन की खबर से परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है।


राफेल टोप्पो कांग्रेस परिवार से जुड़े युवा नेता थे। उनके निधन पर विधायक लालजीत सिंह राठिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितु राज सिंह ठाकुर सहित समस्त कांग्रेस परिवार ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।


इस दुखद घड़ी में विधायक लालजीत सिंह राठिया का परिजनों के बीच पहुंचकर संवेदना व्यक्त करना शोकाकुल परिवार के प्रति आत्मीयता और साथ का भाव प्रदर्शित करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp